आज मदर्स डे है...हीना आज का दिन माँ के लिए खा़स बनाना चाहती थी। उसने हफ्तों से इसकी तैयारी की थी।आज वो माँ को हर काम हाथों हाथ कर के देना चाहती थी। एक राजशाही दिन। माँ बस ठाठ से लुत्फ ले। सुबह की चाय से लेकर माँ के छोटे बड़े हर काम हीना खुद कर रही थी। बड़े करीने से वो माँ की हर बात हर काम की बखूबी नकल कर रही थी। शाम को माँ के लिए पार्टी और तोहफ़ा भी था। मगर हीना को यकीन था माँ सबसे ज्यादा खुश इस राजशाही दिन से ही होगी। हीना का सारा दिन हवा हो कर निकल गया और रात की पार्टी भी हो गई। हीना थक कर चूर थी, बस माँ की गोद में सोना चाहती थी। मगर माँ से अभी ये जानना था कि मदर्स डे माँ को कैसा लगा? नींद भरी आवाज़ में हीना ने माँ से अपना सवाल किया। उसे यकीन था कि माँ का जवाब सुन कर उसे चैन की नींद आजाएगी आखिर इतनी मेहनत की थी उसने।
मगर माँ का जवाब हीना को जगा गया..... नींद से भी और विचार से भी। माँ ने कहा....."मदर्स डे खत्म और हमारे लिए सब पहले जैसा, एक दिन हमारा हाथ बटा कर हमें खुश करने की उम्मीद कैसे कर सकरती हो तुम।"
हीना स्तब्ध रह गई जिस दिनचर्या से वह एक ही दिन में लस्त हो गई उसे माँ सालों से निरंतर बिना छुट्टी के निभा रही हैं और वो भी बिना किसी खास प्रशंसा के। माँ की जिम्मेदारी बस काम काज से कहीं बड़ी है। जीवन कम पड़ जाए मगर माँ का माँ होना कभी नहीं रुकता। जो माँ जीवन का हर पल हमारे बी लिए देती है उस माँ को के लिए बस एक दिन ....
मदर्स डे ए क चुटकुला सा लगा हीना को..... माँ की शान में बस एक दिन ही क्यों हर दिन जश्न होना चाहिए।
So this mother's day let's uncelebrate.... To celebrate every day as mother's day. A mother so special needs more than just one day. ... Care....share.......Love..... Belong..... Respect..... Everyday equally....
So this mother's day lets all pledge to uncelebrate mother's day to cekebrate our mothers and their eternal love.
Healthy mom celebrates mother's day by uncelebrating...
Healthy mom happy mom

Comments
Post a Comment